जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। वन मंत्री के गृह जनपद में होटल रेडिसन ग्रुप वन्य जीव अधिनियम का खुलेआम मखौल उड़ा रहा है। बरेली वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना का गृह जनपद है। आप को बता दे कि होटल रेडिसन ने अपने कैंपस में दो लंगूर बांध रखे है। वन मंत्री के गृह जनपद में भी वन्य जीव सुरक्षित नहीं है। होटल रेडिसन अपने कैम्पस में लंगूरों को बांधकर कैद में रखता है, ताकि उसके कैंपस में बंदर न आ सके। जबकि आपको बता दें कि होटल रेडिसन में शहर के बड़े अधिकारी और नेता अक्सर आते जाते हैं। इसके बावजूद भी होटल रेडिसन ने बेखौफ होकर दो लंगूरों को अपनी कैद में कर रखा है। लंगूरों के गले में चैन डालकर बांध रखा है। 


प्रभागीय वनाधिकारी समीर कुमार ने बताया कि वन्य जीव को कोई भी बंधक बना कर नही रख सकता है। किसी भी वन्य जीव को बंधक बनाना वन्य अधिनियम के तहत कानूनन अपराध है। जिसमें सजा और अर्थ दंड दोनों का प्रावधान है। मौके पर टीम भेजी जा रही है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी। 

इस मामले में जब होटल रेडिसन के प्रबंध निदेशक मेहताब सिद्दीकी से बात की तो उन्होंने बताया कि मैं मौके पर नहीं हूं। यदि ऐसा कुछ होता है तो मैं आपको जानकारी करके बताता हूं।