जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में खुलेआम सड़कों पर टैंकरों से डीजल-पेट्रोल निकाला जा रहा। जबकि इस मामले में जिम्मेदार खामोश बैठे है। आंवला थाना क्षेत्र के बिसौली अड्डे के पास सड़क किनारे सप्लाई लेकर जाने वाले टैंकरों से स्थानीय जिम्मेदार विभागों की मिलीभगत से खुलेआम डीजल और पेट्रोल की चोरी की जा रही है। जिम्मेदार विभाग जानकर भी इस मामले में कार्रवाई करने में ढिलाई बरतते हुए दिखा दे रहे हैं। आंवला क्षेत्र में स्थित डिपो से पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई दी जाती है। जिससे लगभग सैकड़ो गाड़ियां प्रतिदिन डीजल और पेट्रोल लेकर निकलती है। इन्हीं गाड़ियों से दिन दहाड़े भारी मात्रा में डीजल और पेट्रोल की खुलेआम चोरी की जाती है।
आंवला में आइओसी, भारत और एचपी के तीन आयल डिपो हैं। प्रतिदिन 450 टैंकरों के जरिये उत्तराखंड, मुरादाबाद मंडल, बरेली मंडल के जिलों में यहीं से आपूर्ति होती हैं। डिपो के कर्मचारियों और टैंकर के ड्राइवर-हेल्परों की मिलीभगत से लाखों रुपये की तेल चोरी की जाती है।
वहीं तेल चोरी के मामले में कार्यवाही न होने से ऐसा प्रतीत होता है। स्थानीय स्तर के अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। बीच शहर में खुलेआम तेल की चोरी होने के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जानकारी के लिए जब पूर्ति विभाग के एआरओ से बात की गई तो उन्होंने कार्रवाई की वजह कहानी समझा दी।
यदि सूत्रों की माने तो विभागीय साठगांठ के चलते तेल चोरी का यह बड़ा खेल खुलेआम खेला जा रहा है।


0 Comments