न्यू ईयर पर पार्टी अयोजित करने वाले होटल व रिसॉर्ट की हो रही जांच
जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। न्यू ईयर की पार्टी करने वाले होटल और रिसॉर्ट पर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने छापे मारी शुरू कर दिया है। इसके तहत गुरुवार को बरेली के होटल रेडिसन और पीलीभीत के रॉयल किंगडम रिसॉर्ट पर एआईबी की दो टीमें पहुंची। होटल रेडिसन में देर रात तक टीमें जांच करती रही। वहीं, पीलीभीत के रॉयल किंगडम में 26 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी गई।
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन ओपी चौबे ने बताया कि सूचना मिल रही है कि न्यू ईयर की पार्टी करने वाले कई होटल, रिसॉर्ट, क्लब आदि जीएसटी का सही भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसी संबंध में जांच की जा रही है। इसी संबंध में गुरुवार को बरेली के होटल रेडिसन और पीलीभीत के रॉयल किंगडम रिसॉर्ट में एसआईबी की दो टीमें कागजों की जांच करने के लिए गई थी। जांच के दौरान पीलीभीत के रॉयल किंगम में प्रथम दृष्ट्यता एक अप्रैल 2023 से अबतक भुगतान किए गए जीएसटी में कर चोरी पकड़ी गई। यहां पर 18 के बजाय 12 प्रतिशत की दर से जीएसटी का भुगतान किया जा रहा था। ऐसे में एक अप्रैल 2023 से 18 प्रतिशत जीएसटी के 26 लाख रुपये डीआरसी में जमा कराए गए। साथ ही रॉयल किंगडम में न्यू ईयर पार्टी से छह लाख रुपये की आय हुई है। इस पर 18 प्रतिशत के हिसाब से जीएसटी लगाया गया है। रॉयल किंगडम रिसार्ट के मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह दिसंबर के रिटर्न में जीएसटी जमा करें। जमा न करने पर उनके बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
वही दूसरी ओर होटल रेडिशन न्यू ईयर की पार्टी के साथ कमरों के किराए से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन ओपी चौबे ने बताया कि होटल के लॉन में कई शादियां भी हो चुकी है लेकिन होटल प्रबंधन 18 प्रतिशत की जगह 5 प्रतिशत के हिसाब से जीएसटी जमा कर रहे हैं।
वही इस बारे में होटल प्रबंधन में सफाई दी है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। होटल प्रबंधन ने बताया कि जीएसटी विभाग द्वारा निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में कोई भी टैक्स संबंधी अनियमितता नहीं पाई गई सब कुछ नियमानुसार मिला है। नव वर्ष के हुए आयोजन को लेकर जीएसटी टीम ने पूछा तो बताया गया कि जो भी टैक्स बनेगा उसे जमा करवा दिया जाएगा।

0 Comments