जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। सोमवार को आईजी कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आईजी कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में हुए इस आयोजन में यहां तैनात सभी पुलिसकर्मी शामिल हुए और सुंदरकांड पाठ का गायन किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया। आईजी के पीआरओ उमेश त्यागी समेत स्टॉफ मौजूद रहा।

पुलिस लाइन में सोमवार शाम को 11000 दीपक जलाकर दीप उत्सव मनाया गया। इसी क्रम में इंटरनेशनल सिटी में 25000 दीपक जलाकर भव्य दिवाली मनाई गई।

वहीं दूसरी ओर आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सोमवार को वृद्धा आश्रम पहुंचकर प्रसाद वितरित किया।