बड़ी संख्या में जुटे पत्रकार, अधिकारी, राजनेता व समाजसेवी
जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। सर्द मौसम और गुनगुनी धूप के बीच उपजा प्रेस क्लब में रामनाम की गूंज रही। पवित्र अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में नावल्टी चौराहे स्थित उपजा प्रेस क्लब परिसर में संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना ने सभी अतिथियों का रामनाम का पटका पहनाकर स्वागत किया। प्रेस क्लब परिसर को खासतौर पर सजाया गया था तथा भगवान श्रीराम दरवार के विग्रह को स्थापित किया गया था। पाठ में खास तौर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार, मेयर डा. उमेश गौतम, प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डा. अरुण कुमार, कैंट के विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्दु शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश के शोध प्रमुख शिवमंगल सिंह राठौर, उप सभापति सर्वेश रस्तोगी, भाजपा नेता राकेश सक्सेना, अम्बरीश कठेरिया, गोलू सक्सेना, सोनू कालरा, भाजपा व व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा आदि भी पहुंचे तथा सभी ने पूजा अर्चना की।
इसके अलावा व्यापारी नेता अनिल अग्रवाल, उप्र उद्योग व्यापार संगठन के महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, व्यापारी नेता विश्म्भर दयाल गुप्ता, यूपी बार काउंसिल के पूर्व चैयरमेन शिरीष मेहरोत्रा, बरेली बार एसोसियेशन के अध्यक्ष मनोज हरित समेत, सीओ प्रथम संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा, पंडित अनुपम कौशिक, संघ के प्रचार प्रमुख विकास सक्सेना, काजल किन्नर, हरेन्द्र मणी त्रिपाठी समेत समाज के कई प्रमुख व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पूजा में मुख्य यजमान के रुप में पुत्तन सक्सेना बैठे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल राज, रनदीप सिंह, सुनील सक्सेना, अनूप मिश्रा, विकास सक्सेना, नीरज आनंद, अरविंद कुमार, वीरेन्द्र अटल, मुकेश तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह बंटी, अजय मिश्रा, भानू भारद्वाज, विवेक मिश्रा, अशोक शर्मा, लोटा मुरादाबादी, सुरेश रोचानी, दीपक कुमार, देश दीपक गंगवार, शुभम ठाकुर, अनूप मिश्रा, ललित कुमार, शंकर लाल, विजय सिंह, विजय बब्बल सक्सेना, सौरभ शर्मा समेत कई प्रमुख पत्रकार व मीडिया कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना ने सभी को धन्यवाद दिया।

0 Comments