जागेश्वर न्यूज नेटवर्क

बरेली। जंक्शन आरपीएफ की कैंट स्टेशन चौकी के एसआई धर्मेंद्र की लापरवाही का नतीजा इंस्पेक्टर अभिषेक को भी भुगतना पड़ा। चार दिन पहले धर्मेंद्र ने तीन अवैध वेंडरों को पकड़ा था। उनके मोबाइल छीन लिए थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वेंडरों ने जीआरपी में तहरीर दी, तभी उनके मोबाइल वापस कर दिए गए। अवैध वेंडर होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई थी। एक पूरा घटनाक्रम को आरपीएफ ने अपने उच्च अधिकारियों से छुपाए रखा था। मामले की शिकायत सीनियर कमांडेंट आरपीएफ से की गई थी। जिसमें आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक बिजारणिया और एसआई धर्मेंद्र की लापरवाही बरतने की बात सामने आई। इसके बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सीनियर कमांडेंट ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। अब इंस्पेक्टर मनोज को बरेली आरपीएफ थाने की जिम्मेदारी दी गई है।