जागेश्वर न्यूज नेटवर्क

बरेली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी सुशील गोली चंद्रभान ने 79 दरोगाओं का ट्रांसफर किया है। इनमें शहर और देहात के 54 चौकी इंचार्ज भी शामिल है। 79 दरोगाओं में 54 को चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। एक दरोगा को पुलिस लाइन भेजा गया है और बाकियों को थाने में तैनाती दी गई है। इनमें से अधिकांश ऐसे दरोगा है जो शहर या देहात में रहने का समय पूरा कर चुके हैं।