जागेश्वर न्यूज नेटवर्क

बरेली। विद्या भवन स्कूल के अध्यक्ष और बरेली के पहले नगर प्रमुख राजकुमार अग्रवाल के नाम पर रामपुर गार्डन में एक सड़क का नामकरण किया गया है। रविवार को मुख्य अतिथि मेयर उमेश गौतम, वशिष्ठ अतिथि सांसद संतोष कुमार गंगवार व वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सड़क पर लगे शिलापट्ट का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रथम नगर प्रमुख राजकुमार अग्रवाल के साथ-साथ उनके पुत्र रवि प्रकाश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विद्या भवन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. योहान कुंवर आदि मौजूद रहे।