जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। आंवला तहसील के मनौना धाम के महंत की गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मनौना धाम के महंत ओमेंद्र सिंह चौहान महिला को पीटते, ठेले फेंकेते व दुकानदारों से की मारपीट करते दिखाई दे रहे है। वायरल वीडियो दो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
आपको बता दे कि आंवला तहसील के मनौना गांव में खाटू श्याम जी का मंदिर है। जहां प्रतिदिन देश दुनियाभर से लाखो श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। हालंकि महंत के डर से किसी ने भी मारपीट की शिकायत पुलिस से नहीं की है। वायरल वीडियो में महंत ओमेंद्र चौहान तांडव करते दिखाई दे रहे है। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि जिस जमीन पर बाबा खाटू श्याम का मंदिर स्थित है वह जमीन महंत ओमेंद्र सिंह चौहान की है। वहां लगने वाली अस्थाई और स्थाई दुकानों से महंत ओमेंद्र सिंह चौहान प्रति माह शुल्क लेते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ठेले और दुकान वाले बिना शुल्क दिए वहां पर अपना कारोबार कर रहे थे। जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई और ठेले वालों के विरोध करने पर उन्होंने वहां लगे अस्थाई और स्थाई कुछ दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जागेश्वर न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वही इस मामले में मनौना धाम के महंत ओमेंद्र सिंह चौहान ने एक वीडियो जारी कर बताया कि 10-15 दिन पहले बहुत अधिक भीड़ होने के कारण वह आशीर्वाद देने के लिए सड़क पर निकल गए थे जिस दौरान एक गर्भवती महिला तख्त पर टकराकर गिर गई थी। वीडियो में उन्होंने बताया कि दुकानदारों को समझाया कि यह तख्त अंदर कर ले लेकिन जब मैं लौट कर आया तब भी उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी। उसके बाद उन्हें हल्का गुस्सा आ गया तब उन्होंने बलपूर्वक तख्त अंदर कर दिए। वही उन्होंने दूसरी और यह भी बताया वीडियो वायरल करने वाले लोग सनातन के विरोधी होंगे। यदि वीडियो वायरल करने हैं तो अच्छे वीडियो वायरल करने चाहिए। महिला को मारने की बात पर उन्होंने कहा कि मैं आशीर्वाद देते समय थपकी मारता हूं। उस वीडियो में भी मैं महिला को थपकी मार रहा हूं। मैने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। वीडियो वायरल कर दुषप्रचार किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है महंत ओमेंद्र सिंह चौहान आक्रोश में आकर ठेले और दुकानदारों का सामना पलटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है इस बारे में दुकानदारों से जानकारी ली जा सकती है। हम आपको दूसरी और बता दें नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों का यह भी कहना है। यदि वहां पर किसी को कारोबार करना है तो उसको महंत के अनुसार ही कार्य करना होगा।

0 Comments