जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। एक दलित युक्ति को उसके तीन दोस्तों ने हवस का शिकार बनाया उधारी के रुपए देने के बहाने सहेली उसे बारादरी क्षेत्र के एक होटल में लेकर गई। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। इसके बाद दो युवकों ने बारी-बारी से रेप किया इतना ही नहीं युवती की सहेली ने अश्लील वीडियो बनाई। धर्म भ्रष्ट करने को गौ मांस का कबाब खिलाया। बाद में पांच लाख रुपए मांगे रुपए न देने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने मामले की शिकायत बारादरी पुलिस से की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दलित युवती ने पुलिस को बताया कि किला के हुसैन बाग निवासी मुस्लिम युवती शिफ्त अंसारी उसकी परिचित है। करीब एक महीने पहले शिफ्त अंसारी ने उसे तीस हजार रुपए उधार लिए थे। जब उसे रुपए की आवश्यकता पड़ी तो उसने अपने पैसे वापस मांगे तो शिफ्त ने उसको पैसे वापस देने के लिए दो सितंबर को डीडी पुरम स्थित अपनी टपरी कैफे पर बुलाया। जहां उसके रुपए वापस करने की बात कही थी। युवती बताएं समय अनुसार अपनी टपरी कैफे पर पहुंची और उधार दिए रुपए वापस मांगे तो उसने कहा कि पैसे यहां नहीं मिलेंगे सेटेलाइट पर एक होटल पर पहुंचने की बात कही। और कहा कि वहां कोई रुपए लेकर आएगा। जब है बताएं होटल पर पहुंची तो वहां पहले से ही दो कमरे बुक थे। शिफ्त ने वहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई इसके बाद उसे हल्का नशा हो गया। तभी उन दोनों युवकों ने उसके साथ रेप किया और गो मास का का कबाब खिलाया। जब युवती को होश आया तो उसने विरोध किया। तभी शिफ्त और वहां मौजूद दोनों युवकों ने कहा कि तेरा धर्म भ्रष्ट हो गया है। तेरी अश्लील वीडियो बना ली गई है। अगर किसी को कुछ बताया तो, सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। उसका आरोप है कि उन्होंने धमकी दी और कहा कि अब तू अपने तीस हजार रुपए भूल जा और बल्कि पांच लाख रुपए हमें और लाकर दें। पांच लाख रुपए वसूलने को लेकर शिफ्त व दोनों युवकों ने पीड़ित युवती के मंगेतर को 4 सितंबर को अश्लील वीडियो और फोटो भेज दिए। फिर तो परिवार और रिश्तेदारों को पता चल गया। युवती का आरोप है कि दोनों मुस्लिम लड़के बार-बार उसे पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। डरी, धमकी युवती बुधवार को पुलिस के पास पहुंची। युवती ने रेप, रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट, धमकी, रंगदारी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उसने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है। बारादरी इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि घटना दो सितंबर की है। पीड़ित युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का मेडिकल कराया गया है। युवती की सहेली और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है।

0 Comments