शराबियों ने मौके पर पहुंची पुलिस से की अभद्रता 

जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। बुधवार को देर रात इज्जतनगर थाना क्षेत्र के 100 फुटा रोड पर शराबियों ने जमकर हंगामा किया। नशे में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया और इस दौरान जमकर बवाल हो गया। इस दौरान कई थानों का फोर्स के साथ डायल हंड्रेड और ट्रैफिक पुलिस को भी स्थिति को संभालने के लिए उतरना पड़ा है। शराबियों पर नशा इस कदर चढ़ा हुआ था कि वह ना तो खाकी से ही डर रहे थे और ना आम आदमी को बक्श रहे थे। रोड पर शराबियों की मारपीट का वीडियो राहगीरों ने सोशल मीडिया पर बनाकर वायरल कर दिया। जो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है पुलिस ने चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया है। जिन्हें प्राथमिकता उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के 100 फुटा रोड रोड पर बुधवार को रात 9:30 के आसपास फोर व्हीलर गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया था। इस दौरान इलाके के लोग अपनी दुकानों को बंद कर रहे थे। हंगामा की सूचना के बाद शराबियों के खौफ की वजह से लोगों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया और उसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और डायल हंड्रेड के साथ दूसरे थाने की पुलिस को भी पहुंचना पड़ा है।

सीओ आशीष प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बारादरी और इज्जतनगर पुलिस के साथ में खुद मौके पर पहुंचा उसके बाद स्थिति को संभाल लिया है और आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।