जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का शक जताया है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर निवासी प्रदीप सोनकर (25) एक फैक्टरी में काम करता था। गुरुवार सुबह उसका शव रसुइया मार्ग पर खेत में पड़ा मिला। उसके गले में बनियान का फंदा बंधा हुआ है। आशंका है कि गला घोंटकर प्रदीप की हत्या की गई है। परिजनों के मुताबिक प्रदीप रात में दोस्तों के साथ घूमने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शक दोस्तों पर ही है। घटना के बाद एसपी सिटी राहुल भाटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है। मृतक के भाई प्रमोद सोनकर ने बताया बुधवार को उसका भाई बगैर बताए घर से चला गया। आज सुबह उसके भाई की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। साथ ही कहा आरोपियों की तलाश कर उचित कार्रवाई की जाए। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

0 Comments