जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के चर्चित स्मैक तस्कर सोनू कालिया को तीन दिन पहले जेल भेजने के बाद उससे दोस्ती निभा रहे पुलिसवालों पर कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के साथ ही कई थानों और एसओजी के पांच पुलिसकर्मियों को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि व्हाट्सएप के जरिए सोनू कालिया के संपर्क में रहते थे और उसे विभागीय कार्रवाई की जानकारी साझा करते रहते थे। इसकी वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी में देर हुई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पर रिश्वतखोरी जैसे और भी आरोपों की पुष्टि हुई है। उनकी जगह एसएसपी के पीआरओ ललित मोहन को फतेहगंज पश्चिमी थाने का प्रभारी बनाया गया है।

0 Comments