जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। लुटेरों हाई सिक्योरिटी जोन वाले इलाके में आधा घंटे के अंदर ही रेकी कर इस वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल एक लुटेरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और पुलिस उसे तलाश रही है।
फरीदपुर में सीओ, एसडीएम व सब रजिस्ट्रार के ऑफिस और न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट लगभग 300 मीटर के दायरे में स्थित हैं। इस वजह से हर समय यहां पुलिस की मौजूदगी बनी रहती है। पास ही वकील भी बैठते हैं, जिसके चलते दिन भर भीड़ भी रहती है। मगर मंगलवार को बारिश होने के कारण भीड़ कम हो गई थी और ज्यादातर वकील भी अपने घर जा चुके थे। लुटेरों ने इसका ही फायदा उठाया। सीसीटीवी की जांच में सामने आया है कि एक लुटेरा सब रजिस्ट्रार ऑफिस के ठीक सामने एक वकील के बिस्तर पर शाम 5:48 बजे आकर बैठ गया और कैश संभालने वाले कर्मचारी रोहित सक्सेना पर नजर रखने लगा। उस समय सब रजिस्ट्रार करुणेश वर्मा अपने ऑफिस में बैठे थे। जैसे ही लुटेरे को मौका लगा शाम 6.18 बजे वह कैश बॉक्स लेकर भाग निकला। महज आधा घंटा में उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। बरामदे में कैश का लेनदेन होता है लेकिन यहा सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं है। कहा जा रहा है कि पास ही एसडीएम, सीओ आदि के ऑफिस होने के कारण वहां का स्टाफ सुरक्षा को ले लापरवाह रहता है।

0 Comments