जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर की रहने वाली छात्रा के साथ पहले शोहदों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसको सैनिटाइजर पिला दिया। उसके भाई ने विरोध किया तो उसकी भी पिटाई की। हालत बिगड़ने पर छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर की रहने वाली मीनाक्षी प्रजापति पुत्री महेंद्र पाल मॉडल टाउन क्षेत्र स्थित रिकी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज की ग्यारहवीं क्लास की छात्रा थी। बीती 27 जुलाई को जब छात्रा स्कूल से मठ लक्ष्मीपुर का रहने वाला उदेश राठौर पुत्र रामपाल राठौर ने मीनाक्षी को रोककर छेड़छाड़ की उसके साथ तीन अन्य लड़के भी मौजूद थे, जो छेड़छाड़ कर रहे थे। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे सैनिटाइजर पिला दिया। उसके भाई प्रिंस ने जब इसका विरोध किया तो उसको भी मारपीट की गई। बेखौफ आरोपियों ने मीनाक्षी के भाई की पिटाई करने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।
सैनिटाइजर पिलाने के बाद मीनाक्षी की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत नाजुक देखकर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां से उसे मंगलवार को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई थी। उसका मुकदमा दर्ज है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया था। छात्रा अस्पताल में भर्ती थी। परिजनों ने मारपीट से मौत होने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments