जागेश्वर न्यूज नेटवर्क

बरेली। जोगी नवादा में दो बार हुए बवाल के बाद मंगलवार को विशेष समुदाय के लोगों ने अपने घरों पर मकान बेचने के नोटिस चस्पा कर दिए हैं। वहां रहने वाले एक समुदाय के लोगों का कहना है कि उनके साथ उत्पीड़न हो रहा है। बगैर गलती के पुलिस प्रशासन उन पर कार्यवाही कर रहा है।

इसके साथ ही प्रशासन भी उनका साथ नहीं दे रहा है, जिस कारण वह लोग अपने मकान बेचने को मजबूर हैं। आने वाले समय में हालात और बुरे हो सकते हैं। वह नहीं चाहते कि उनके बच्चों की जान खतरे में पड़े। अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए लोगों ने अपने घरों पर हाथ से लिख रखा है। कि वह अपना मकान बेच रहे हैं।

शाहनूरी मस्जिद के अल्वी चौराहे आसपास विशेष समुदाय के दर्जनों घरों के बाहर लोगों ने अपने मकानों पर, यह मकान बिकाऊ है! लिख रखा है।

वही इस मामले में एसपी सिटी राहुल सिंह भाटी ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई भी दवाब नही है। उक्त घटना को राजनीति के तहत अंजाम दिया जा रहा है।