जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। गुरुवार को सुबह दरगाह आला हजरत के पास मकान में तोड़फोड़ करने पर हिंदू संगठनों ने प्राचीन मंदिर मकान के अंदर बताकर विरोध शुरू कर दिया। दरगाह के पास लंबे समय से मकानों को कई गुना कीमत पर खरीदकर गेस्ट हाउस और होम स्टे बनाए जा रहे हैं। ऐसे ही एक मकान का हाल ही में बैनामा कराया गया है। यह मकान किसी हिंदू व्यक्ति का बताया गया है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि बैनामा जानकारी छुपाकर कराया गया है। मकान के नक्शे में मंदिर दर्शाया गया है, जिसमें मूर्तियां भी रखी हुई हैं। गुरुवार सुबह जब खरीदार ने मकान में तोड़फोड़ की तो सूचना पर हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए। हंगामा के सूचना पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

0 Comments