जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। शुक्रवार को स्कूल जाते समय रोड पर पानी भरे होने से रोड किनारे लगे ट्रांसफार्मर के बाहर लोहे के जाल को पकड़कर निकल रही छात्रा करंट लगने से बेहोश होकर गिर गई। आनन फानन राहगीरों व पुलिस की मदद से लकड़ी के डंडे से छात्रा को छुड़ाया गया और बेहोशी अव्यवस्था में राहगीरों व पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा उसको जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
थाना इज्जतनगर क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर की रहने वाली 17 वर्षीय लक्ष्मी के पिता मोहन स्वरूप ने बताया कि आज सुबह स्कूल के लिए घर से जा रही थी तभी किला चौकी के पास रोड पर पानी भरा होने के कारण किनारे पर जा रही थी। वहां लगे ट्रांसफार्मर के बाहर लोहे के जाल को पकड़ कर निकल रही थी। अचानक उससे करंट लगकर बेहोश होकर गिर गई आनन-फानन पुलिस व राहगीरों की मदद से लकड़ी के डंडे से उसको छुड़ाया गया और पुलिस व राहगीरों द्वारा एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इसकी जानकारी पुलिस द्वारा परिवार के लोगों को लगी तो अचानक से कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अनीता का रो रो कर बुरा हाल है। तीन बहने दो भाई है। लक्ष्मी सबसे छोटी थी।
मृतक लक्ष्मी की मां अनीता रो रो कर कहने लगी की मना करने के बावजूद भी बेटी नहीं मानी और उसकी मौत उसको खींच कर ले गई।

0 Comments