जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। गुरुवार को डोहरा रोड पर शराब के नशे में एक महिला ने जमकर हंगामा काटा। महिला बीच रोड पर नृत्य करने लगी। इसी दौरान में नृत्य करते-करते सड़क पर गिर गई।
इसी दौरान वहां मौजूद राहगीरों ने उसे उठाने की कोशिश की तो उसने हाथ झटक दिया। देखते ही देखते रोड पर भीड़ लगना शुरू हो गई। महिला के हंगामे के दौरान सड़क पर जाम भी लग गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक महिला अपने पति के साथ थी दोनों शराब के नशे में थे। वहां मौजूद किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। हालांकि कुछ देर नृत्य करने के बाद महिला वहां से चली गई।

0 Comments