जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। बहुचर्चित आलोक मौर्य और ज्योति मौर्या के विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है, जिसमें ज्योति और आलोक की शादी का एक कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल शादी के कार्ड के अनुसार, तब आलोक मौर्य ने अपने आपको ग्राम पंचायत अधिकारी के तौर पर दिखाया था। वहीं, ज्योति का कहना है कि उनके पति ने उनसे अधिकारी बता कर शादी की थी, लेकिन सच्चाई कुछ और निकली।

वहीं, ज्योति के पति आलोक मौर्या का कहना है, “यह कार्ड मुझे फंसाने के लिए छपवाया गया है। क्योंकि जब शादी हुई तब यह अध्यापिका नहीं थीं, सिर्फ पढ़ रही थीं। आलोक मौर्य के अनुसार कार्ड पूरी तरीके से झूठा है।” आलोक मौर्य ने यह भी बताया है कि उनकी पत्नी पास कोई एलिमेंट नहीं है, इसलिए उनपर इल्जाम लगाने के लिए शादी के कार्ड को एक जरिया बनाया जा रहा है। आलोक के अनुसार, शादी के कार्ड पर तारीख, दिन, नाम, पता तो सही है लेकिन उनके नाम की नीचे लिखा गया ग्राम पंचायत अधिकारी गलत है।