जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। बरेली दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट बस कंटेनर से टकरा गई। इसमें 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
मंगलवार देर रात मीरगंज फ्लाईओवर के पास एक प्राइवेट बस कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे दर्जनभर यात्री घायल हो गए। जिनमें से तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भीषण हादसे की सूचना पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने यात्रियों को बस से निकाला और एनएचआई की टीम की मदद से सीएससी पहुंचाया। भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच 24 पर जाम लग गया। इस दौरान हाइवे पर घंटों आवागमन बाधित रहा। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे पर हादसे की खबर मिली थी। फ्लाईओवर के पास सामने से एक अज्ञात कंटेनर ने पिकअप में टक्कर मार दी थी। बताया जाता है आम से लदी पिकअप पंचर होने के बाद हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी थी। कर इतनी जोरदार लगी कि पिकअप हाईवे से डिवाइडर पर चढ़ गई और कंटेनर बीच सड़क पर रुक गया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस कंटेनर में जा घुसी। बस ड्राइवर सीट का केवल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें ड्राइवर सहित दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद कंटेनर को लेकर चालक फरार हो गया। अचानक हुई टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ और फिर बस में यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार बस उन्नाव से चंडीगढ़ जा रही थी। इसमें करीब 50 यात्री सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कटवाकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में उन्नाव की नीतू पत्नी ज्ञानेंद्र, कमलेश पुत्र शिवदास, कोमल व खुशी पुत्री कमलेश, इंद्र प्रकाश पुत्र डम्मर, अनुज पुत्र लाल, रवि पुत्र कल्लू, पिंटू पुत्र छोटेलाल, हरदोई के मोहम्मद असलम, बुधपाल और अनिल घायल हो गए हैं।


0 Comments