जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। अलखनाथ मंदिर में दर्शन के लिए मंगलवार रात को गई युवती का दूसरे समुदाय के युवक ने हाथ पकड़ कर किया और खींचने का प्रयास किया। देर रात तक किला पुलिस मामला छिपाए रही। वहीं हिंदू संगठनों ने सीओ सेकेण्ड को इसकी जानकारी दी तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर ली।

बताया जाता है कि मां की चीखपुकार पर जुटी भीड़ ने शोहदे को पीटा। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनो ने जमकर हंगामा किया। मौके पर सीओ सेकेंड राजकुमार फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किला क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने बताया कि वह एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। मंगलवार को वह अपनी मां के साथ मंदिर में दर्शन करने गई थी। दर्शन के बाद लौटते समय मलूकपुर के रेहान ने रास्ते में उसे रोक लिया। वह जबरन हाथ पकड़कर खींचने लगा और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की मां की चीख पुकार पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। भीड़ ने शोहदे को जमकर पीटा। सूचना पर हिंदू संगठन और पुलिस मौके पर पहुंचे। हिंदू संगठन ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर टीम के साथ सीओ सेकेंड राजकुमार भी पहुंच गए। शोहदे को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी की चौपला पर दुकान है। वह एक माह पहले भी छेड़छाड़ कर चुका था, तब उसके परिजनों ने शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।