जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। पीलीभीत में तैनात एक दरोगा को हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला पर अब उसकी किराएदार ने मुकदमा दर्ज करवाया है। किरायदार ने आरोप लगाया है कि हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला के देवर ने तमंचे के बल दुष्कर्म किया, जातिसूचक शब्द कहे और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस इस मामले में अब तक चार मुकदमे दर्ज कर चुकी है। बारादरी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह माधुरी पाल के मकान में किराए पर रहती है। उसका आरोप है कि माधुरी के देवर मनोज पाल ने उनके साथ 11 मई को तमंचे के बल दुष्कर्म किया। माधुरी का बेटा प्रियांशु पाल पहले ही उनकी बेटी से छेड़छाड़ कर चुका है। जब उन्होंने शिकायत की तो माधुरी ने अपने बेटे को बाहर भेज दिया। मनोज पाल ने व्हाट्सएप पर जातिसूचक शब्द कहे। अब माधुरी पाल और मनोज गलत काम करने का दबाव बना रहे है। विरोध करने पर वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे है। वह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर लोगो के खिलाफ झूठे प्रार्थना पत्र देकर रुपये वसूलते है। बारादरी पुलिस ने चारों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, एससीएसटी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। आरोपी महिला ने पीलीभीत में तैनात दरोगा को हनी ट्रैप में फंसाकर मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद कैंट की युवती पर धर्म परिवर्तन समेत कई आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। उसके बाद कैंट की युवती ने आरोपी महिला पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद अब किराएदार ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

0 Comments