जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। मोबाइल पर पब्जी खेल रहे छात्र को उसकी मां ने खेलने से मना कर दिया। मां के मना करने पर छात्र ने घर मे रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
जानकारी के मुताबिक थाना सुभाष नगर क्षेत्र के मणिनाथ के रहने वाले दिनेश का 22 वर्षीय बेटा आयुष एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार की शाम वह घर मे अपने मोबाइल पर पब्जी खेल रहा था। इस दौरान उसकी मां ने उसे डांट दिया। मां की डांट से नाराज होकर आयुष ने घर मे रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

0 Comments