जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। मीरगंज रेलवे स्टेशन के पास चाकू से लैस दबंगों ने कुछ लड़कों के साथ जमकर मारपीट की है। जिसका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो नगरिया सादात (मीरगंज) रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
वायरल वीडियो में करीब आठ से दस लड़के दिखाई दे रहे हैं। जिसमें कुछ लड़कों के हाथ में बड़े चाकू और छुरी दिखाई दे रही हैं। कुछ लड़के दो-तीन लड़कों को घेरकर उनके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। इसी बीच एक साथ सभी लड़के तीनों लड़कों को बुरी तरह से पीटना शुरू कर देते है। जमीन पर गिरने के बाद भी लगातार दबंग लड़को से मारपीट कर रहे है। वही दबंग लड़के बेखौफ हो कर पूरे ही मामले की खुद ही वीडियो बनाते रहे। इसके साथ ही वीडियो में वह वीडियो बनाने की बात करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि मारपीट करने के बाद दबंगों ने खुद ही दहशत पैदा करने के लिए वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद घटना पुलिस के संज्ञान में आयी। इंस्पेक्टर मीरगंज हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही सभी कि पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


0 Comments