गर्भवती होने पर धमकाकर कराया गर्भपात, रिपोर्ट दर्ज
जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। एक युवक ने विवाहिता को अपने प्रेमजाल में फंसाकर पति से तलाक दिलवा दिया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर होटल ले जाकर विवाहिता से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बनाया। विवाहिता के गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। जब विवाहिता ने उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी फैजिल, उसके पिता रईस अहमद, मां यासमीन व मौसी शबाना के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित विवाहिता पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र की रहने वाली है। बारादरी पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि अक्तूबर 2022 में वह अपनी रिश्तेदार के यहां इज्जतनगर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव धौरेरा निवासी फैजिल उर्फ फैसल से हुई। उसने उसका नंबर ले लिया। दोनों में बाचतीच होने लगी। फैसल ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद पति से तलाक लेने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसे बदनाम करके पति से तलाक दिलवा दिया।
तलाक के बाद युवती दोबारा रिश्तेदार के यहां आई। इस दौरान फैसल ने उसे फोन कर बुलाया और बारादरी क्षेत्र के एक होटल में ले गया। आरोप है कि कमरे में उसे नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाई, जिस वायरल करने की धमकी देकर बार बार दुष्कर्म किया। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। पीड़िता ने फैसल से शादी करने के लिए कहा तो उसने दवा लिखाकर उसका गर्भपात करा दिया। बोला, शादी कर लेंगे।
फैसल अक्सर युवती से मिलता रहा। इस बीच वह फिर गर्भवती हो गई। इस बार उसने फैसल पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा और अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। नंबर भी बदल लिया। इस पर युवती ने उसके पिता रईस अहमद, मां यासमीन से बात की। उसके परिजनों ने उससे दूर रहने की धमकी दी। कहा कि अगर उसका पीछा करोगी तो जान से मारकर लाश गायब करा देंगे। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

0 Comments