जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर में बीच सड़क फिल्मी अंदाज में एक युवक का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फायरिंग करने वाले के साथी ने मोबाइल से वीडियो बनाया है। वीडियो में फायरिंग करने वाले युवक का साथी गाली गलौज करता हुआ सुनाई पड़ रहा है। वायरल वीडियो में रात में बीच सड़क तीन चार लड़के खड़ा है। वीडियो में एक काले रंग की बुलेट भी दिखाई दे रही है। वीडियो में चैक की शर्ट और काले रंग की पैंट पहने एक युवक सिगरेट पीते हुए तमंचा निकालता है। तमंचे में कारतूस डालने के बाद फायरिंग करता है। यह वीडियो फायरिंग करने वाले युवक की ही साथी ने अपने मोबाइल से बनाया है। वीडियो बनाने वाला युवक फायरिंग करने वाले को गाली भी दे रहा है। वायरल वीडियो दुर्गानगर का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक फायरिंग करने वाला दुर्गानगर का गोपाल मिश्रा बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं। बारादरी पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments