जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के दूसरे दिन एक और सॉल्वर पकड़ा गया है। मंगलवार को भमोरा स्थित सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज में सॉल्वर दूसरे के जगह पर परीक्षा देने आया था। जानकारी पर एसटीएफ की टीम जांच करने परीक्षा केंद्र पहुंची तो उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। पूछताछ में उसकी पोल खुल गई। एसटीएफ ने उसे हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। यूपीएसएसएससी की परीक्षा के पहले दिन एसटीएफ ने सॉल्वर गिरोह का भंडाभोड़ किया था। एसटीएफ ने मुरादाबाद निवासी सरगना नाजिम समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गिरोह में शामिल चार अन्य आरोपी भी अलग-अलग केंद्रों से पकड़े गए थे।

0 Comments