जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। भारतीय सांस्कृतिक के जन जागरण एवं विश्वशांति के कल्याण एवं सद्भावना के उद्देश्य से दस पत्रकारों का एक जत्था मंगलवार को रोडवेज बरेली से रवाना हुआ। पत्रकारों के जत्था में पुत्तन सक्सेना व निर्भय सक्सेना के नेतृत्व में बरेली रोडवेज बस अड्डे से रवाना हुआ। इस दौरान कई पत्रकार संगठन एवं सामाजिक संगठनों ने अमरनाथ यात्रा पर जा रहे पत्रकारों को सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। अमरनाथ यात्रा के लिए पत्रकारों के जत्थे के स्वागत के लिए उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना, वीरेंद्र अटल, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह बंटी, महेश पटेल, शंकरलाल, समी खान, राजेश सक्सेना, ललित कुमार, विजय सिंह, गुरबचन सिंह, अजय राज शर्मा, एसके पांडे आदि लोग मौजूद रहे। अमरनाथ यात्रा में जा रहे पत्रकारों का सभी ने उत्साह वर्धन किया। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले पत्रकारों में निर्भय, सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, अशोक शर्मा, अशोक शर्मा लोटा मुरादाबादी, शुभम ठाकुर, विवेक मिश्रा, उमेश शर्मा, गोविंद किशोर मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

0 Comments