जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। सड़कों पर स्टंटबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन बाइक पर स्टंट करते युवाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो बरेली से सामने आया है, जिसमें एक युवक बुलेट पर स्टंट करते दिखाई दे रहा है। वह कभी बुलेट पर बैठ जाता है तो कभी खड़ा हो जाता है। हैरत की बात यह है कि युवक बस के आगे स्टंट करते हुए बुलेट दौड़ा रहा है।
स्टंटबाजी का यह वीडियो बरेली-बदायूं हाईवे पर रामगंगा के आगे का बताया जा रहा है। मथुरा जाने वाली रोडवेज बस के आगे युवक स्टंट करते हुए बुलेट बाइक दौड़ा रहा है। बस में सवार लोगों ने बुलेट पर स्टंट करते युवक का वीडियो बना लिया। जो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में युवक की बुलेट का नंबर यूपी 74, 7288 बताया जा रहा है।
युवक करीब 15 मिनट तक बस के आगे स्टंट करते हुए बुलेट दौड़ता रहा। वह बस को आगे नहीं निकलने दे रहा था। वीडियो बनाने वाले लोग कह रहे हैं कि ऐसे युवक स्टंट के चक्कर अपनी जान तो जोखिम में डालते ही हैं, दूसरों की जान की परवाह भी नहीं करते।

0 Comments