जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। एक युवक ने चलती ट्रेन से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को सुबह उसका शव नकटिया नदी में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। कैंट थाना पुलिस को स्टेशन मास्टर कैंट रेलवे स्टेशन ने गुरुवार सुबह सूचना दी कि युवक का शव नकटिया नदी और रेलवे लाइन के बीच पड़ा है। पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया तो शव नदी के किनारे पानी में मिला। उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम हंसराज निवासी आशापुर गढ़ी थाना मोहनगंज, जिला अमेठी लिखा था। कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि उसके परिजनों से बात की गई तो बताया गया कि हंसराज 20 जून को हरियाणा के फरीदाबाद से सुशासन एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए आ रहा था।
वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था और बरेली से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर वह ट्रेन से कूद गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर परिजन बरेली रवाना हो गए हैं। मृतक के सिर और पेट पर चोट लगी है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

0 Comments