बरेली कालेज के अस्थाई कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ बुलंद की आवाज़

जागेश्वर न्यूज नेटवर्क                                          

बरेली। बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय में पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल की उप श्रमायुक्त से लगभग आधा घंटा वार्ता हुई। जिसमे इंटक के जिलाध्यक्ष सतीश मेहता ने उप श्रमायुक्त से अविलंब हस्तशेप की मांग कर समस्या का समाधान करने की मांग की और बरेली कालेज के अस्थाई कर्मचारियों के उत्पीड़न को बंद करने का आग्रह किया। उप श्रमायुक्त ने बरेली कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जिस पर वह असहमत थे उप महामंत्री मुकेश सक्सेना (रेलवे) ने बरेली कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पत्र को गलत बताते हुए उसे उत्पीड़न का कारण बताया और बताया की अस्थाई कर्मचारियों को दिए जाना वाला वेतन काफी कम है। इंकलाबी मजदूर केंद्र के साथी ध्यान चंद मौर्य ने उप श्रमायुक्त से अविलंब वास्तविकता पता कर कारवाई करने की मांग की है। उप श्रमायुक्त ने प्रतिनिधि मण्डल से अस्थाई कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों पर एक विस्तृत पत्र आज ही भेजने को कहा, जिस पर वो बहुत जल्द त्रिपक्षीय वार्ता करेंगे। इस प्रतिनिधि मण्डल में फैसल (क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन) अवतार सिंह, सुनील कुमार, दोद राम, कैलाश (परिवर्तन कामी छात्र संगठन) शामिल रहे।