जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बहेड़ी पहुंचे। बहेड़ी की भुड़िया कॉलोनी के रहने वाले नरेन्द्र सक्सेना राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तराखंड प्रांत के प्रचारक का दायित्व संभाल रहे है। उनकी भतीजी का गुरुवार को विवाह है। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके निवास स्थान भुड़िया कॉलोनी में शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वयं पहुंचकर बेटी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को कड़े इंतजाम किये गये थे। जिसमे उतराखंड एवं उत्तर प्रदेश की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।