जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना गुरुवार को बरेली पहुँचे। सर्किट हाउस में वित्त मंत्री ने विभागीय अधिकारियों और पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बिहार में हो रही विपक्षियों की महाबैठक को लेकर उन्होंने कहा- 2019 में भी विपक्षी एक हुए थे। बड़े-बड़े दल एक साथ आए थे। लेकिन नतीजा क्या हुआ और उसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा हमने पाया। जनता में जो छवि पीएम मोदी की है और जो भारतीय जनता पार्टी की नीतियां हैं। उपलब्धियां हैं। उनपर वो अपने आप में कई गुना भारी है। इन लोगों के कदो से, आप सोचिए विपक्ष में से कोई भी व्यक्ति मोदी जी के बराबर तो छोड़ दीजिए क्या कोई कमर तक कोई कंधे तक ठहरता है। उन्होंने कहा कि जनता में पब्लिक में इमेज एक दिन में नहीं बनती है। यह लोग एक्सरसाइज, उछल कूद इसलिए करते रहते हैं कि अपने प्रदेश में बने रहे, नही तो प्रदेश से भी उखड़ जाएंगे। वही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विपक्ष में सपा को पाँच साल के लिये सत्ता मिली थी जो 224 से 47 पर सिमट गए, वही बसपा को 206 सीट मिलने के बाद सत्ता चली गई। लेकिन जनता के विश्वास से पाँच साल योगी जी की सरकार रहने पर 37 साल बाद दोबारा भी सरकार बनी, यह सरकार के वादों का ही नतीजा है। हम पूरी तरह से 24 के लोकसभा चुनाव के लिये तैयार है।