जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ग्राम स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चपरासी पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि मोहनपुरिया के रहने वाले मुख्तार अहमद पुत्र निसार खां अगरास स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर तैनात थे। मुख्तार 2009 से राजकीय इंटर कॉलेज में नौकरी कर रहे थे। बताया जाता है मुख्तार को पिता की जगह मृतक आश्रित में नौकरी मिली थी। गुरुवार को सुबह कॉलेज के अन्य कर्मचारियों ने मुख्तार का पेड़ पर लटका हुआ शब्द देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मुख्त्यार कॉलेज परिसर में ही रहते थे। मुख्तार के तीन बेटे इमरान, रिजवान और इरफान है। जो कि दिल्ली में रहकर जरी का कारोबार करते हैं। उनकी पत्नी बारादरी क्षेत्र में किराए पर रहती हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्तार के बेटे बरेली पहुंचे गए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मुख्तार शराब पीने का आदी था।


0 Comments