जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। बरेली शहर पहली बार अपना स्थापना दिवस मना रहा है। शहर के स्थापना दिवस पर शनिवार को जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर निगम द्वारा शहर की महिलाओं को नाथ मंदिरों के दर्शन के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पशुधन, दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शिरकत की।
शनिवार को सबसे पहले कान्हा उपवन में गौ माता की पूजा की गई। और उनको हरा चारा खिलाया गया। उसके बाद पौधारोपण किया गया।
जिसमें मंत्री धर्मपाल सिंह, महापौर उमेश गौतम, नगर आयुक्त निधि वत्स गुप्ता ने पौधों को लगाकर उनमें पानी लगाया। वहीं, नगर निगम से शहर के सभी नाथ मंदिरों के दर्शन के लिए महिलाओं को मंत्री धर्मपाल, महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त निधि गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।




0 Comments