जागेश्वर न्यूज नेटवर्क

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने युवक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सुभाष नगर के महेशपुरा ठाकुरान के रहने वाले कल्यान सिंह चीनी मिल में कर्मचारी थे। उनको चीनी मिल में क्वार्टर मिला हुआ था। जिसमें उनका 27 वर्षीय बेटा अंशुल रहता था। उन्होंने बताया उनके पड़ोस में रहने वाले एक युवक का फोन आया कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। जब उन्होंने घर पर आकर देखा कि उनका बेटा कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटका हुआ था। मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे की पत्नी मोहनी ने अपने भाई के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी। शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गई। 

आपको बता दें कि अंशुल की चार साल पहले सर्वोदय नगर निवासी जयपाल सिंह की बेटी मोहनी से शादी हुई थी। उसके दो साल बाद मोहनी ने अंशुल व उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। अभी पाँच महीने पहले मोहिनी अपने आप आकर अंशुल के साथ रहने लगी थी। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गई। परिजनों ने बताया कि अंशुल पारसखेड़ा स्थित शराब फैक्ट्री में काम करता था और अक्सर पत्नी के द्वारा परेशान करने की बात कहता था।