जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। संजय नगर निवासी युवक की पत्नी जब तलाक मांगने लगी तो युवक तनाव में आ गया। युवक ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा "मेरे मरने की वजह मेरी बीबी है, मेरे लाश को मेरे पिता और दोस्त पिंटू के अलावा कोई छुएगा नहीं" लिखकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संजयनगर निवासी विनय कुमार (35) की शादी क्षेत्र की ही डौली से दस वर्ष पहले हुई थी। उनका एक बेटा है। विनय के मामा मुकेश ने बताया कि डौली शादी के कुछ साल बाद तलाक मांगने लगी। जिस कारण विनय तनाव में रहता था। रविवार देर रात विनय ने सुसाइड नोट लिखा कि मेरे मरने की वजह मेरी पत्नी और उसके घरवाले है। मेरे कई बार बुलाने पर भी वह नहीं आई। मैं जब बुलाने गया तो साले रोहन ने अभद्रता की। मेरी शादी को दस साल हो गए है मेरी पत्नी दस बार घर छोड़कर जा चुकी है। मेरी लाश को मेरे पापा और दोस्त पिंटू के अलावा कोई हाथ नहीं लगाएगा। यह सुसाइड नोट लिखकर विनय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से शराब के पौव्वे और सुसाइड नोट बरामद किया।मृतक के भाई ने बताया कि उनकी भाभी ने रविवार रात घर पर पुलिस भिजवा दी। पुलिस वालों ने विनय को हड़काया और एक-दो थप्पड़ भी जड़ दिए। पुलिस के जाने के बाद विनय ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।