जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। सोमवार को व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन विकास अग्रवाल के नेतृत्व में सौंपा। जिसमें प्रमुख रूप से 29 जून को दानवीर सेठ भामाशाह के जन्मदिवस को व्यापारिक दिवस के रूप में मनाए जाने की मांग की गई साथ ही दूसरी मांग 29 जून व्यापारी दिवस के अवसर पर देश की राजधानी में तथा सभी प्रदेशों की राजधानियों में तथा प्रत्येक प्रदेश के प्रत्येक जनपद में शासन व प्रशासन स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके सर्वाधिक राजस्व अदा करने वाले करदाताओं तथा अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी, उद्यमी, व्यापारियों को सेठ भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाए एवं सभी जनपदों में दानवीर सेठ भामाशाह के नाम से पार्क, रोड आदि का नामकरण तथा प्रतिमा स्थापित किए जाने हेतु योजना एवम निर्देश दिए जाने की की गई। जिससे करोड़ों उद्यमी, व्यापारीयों में उत्साह और सम्मान का सन्देश जायेगा। जिसके कारण वह और अधिक उत्साह से देश प्रदेशों की आर्थिक उन्नति, व्यापरिक और औद्योगिक विकास में सहभागिता कर सकेगा।
ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल, जिला महामंत्री अमित अग्रवाल राजा, महानगर महामंत्री अभय कुमार अग्रवाल, महानगर कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, कुमार गौरव शर्मा, युवा प्रभारी ऋषभ अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष अनुज गुप्ता, महानगर युवा अध्यक्ष जसपाल सिंह बग्गा, अंशुल अग्रवाल जिला युवा महामंत्री राहुल सक्सेना, सीबीगंज इकाई के अध्यक्ष धीरज गंगवार, रवि गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

0 Comments