जागेश्वर न्यूज नेटवर्क

बरेली। बहन के घर जा रहे युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप को थाना अलीगंज पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

जिला बदायू के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव तिसगा निवासी रवि 25 वर्षीय पुत्र पूरन लाल घर से अपनी बड़ी बहन ममता के घर गांव खटेटा रहा था। अलीगंज और गांव खटेटा के बीच में सामने से आ रही पिकअप ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। रवि की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रवि की मां मुन्नी देवी की मृत्यु 6 साल पहले हो चुकी है। रवि 6 भाई बहन थे, जिसमें चार भाई दो बहनों में रवि सबसे छोटा था। थाना अलीगंज पुलिस ने पिकअप को पकड़ लिया है।