जागेश्वर न्यूज नेटवर्क

बरेली। डॉक्टर ओपी भास्कर, डा. कंचन भास्कर, प्रवीण भारद्वाज (प्रदेश उपाध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच), पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी लाखन सिंह के संरक्षण में 11 मई से 14 मई को तिरिचि तमिलनाडु में आयोजित हुई नेशनल पॉवरलिफ्टिंग प्रगियोगिता में जनपद बरेली से प्रतिभाग कर पदक जीत कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पावरलिफ्टर्स में वर्षा, ताहूरा, रीता सिंह, रजत नाथ, मनीष कुमार और प्रतिभागी अमनदीप, अभिषेक, अनुराग, सुशील, संस्कार को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात जिला पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्पत्ति से संरक्षक के पद पर डॉ ओपी भास्कर, प्रवीण भारद्वाज, गंगाराम गंगवार और अध्यक्ष पद डॉ. विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष के पद पर अशोक कुमार, सह सचिव के पद पर अनुज कुमार, पवन कुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर अरविंद कुमार तथा सदस्य के पद पर राजन चंद्रवंशी, पंकज कुमार, संतोष दिवाकर, रमेश और कादिर का चयन किया गया।