जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन मातृशक्ति" के तहत आरपीएफ ने प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला का प्रसव करवाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। गाड़ी संख्या 09005 वापी-इज्जतनगर स्पेशल ट्रेन के कासगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पहुंचने पर ट्रेन में यात्रा कर रहे भीम सिंह ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, कासगंज पर आकर बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही है। उसे शीघ्र मदद की जरूरत है। यात्री भीम सिंह द्वारा दी गई सूचना पर तत्काल महिला उपनिरीक्षक भारती तोमर तथा महिला कॉन्स्टेबल ममता गढ़वाल को पीड़ित महिला के पास भेजा गया, उन्होंने एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया। यात्री भीम सिंह अपनी गर्भवती पत्नी विनीता और मां के साथ सूरत से बरेली तक यात्रा कर रहे थे। महिला उपनिरीक्षक भारती तोमर और महिला कॉन्स्टेबल ममता गढ़वाल ने मौके पर पहुंचकर केबिन में मौजूद अन्य यात्रियों को उस केबिन से थोड़ा अलग हटाते हुए महिला का सहयोग किया गया। एंबुलेंस स्टेशन पर आने से पूर्व ही महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया गया। तत्काल महिला व बच्चे को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर, कासगंज में भर्ती कराया गया।

0 Comments