जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। पोलियो ड्रॉप अभियान के अंतर्गत रविवार को संजय नगर होली चौराहे के पास पल्स पोलियो दिवस पर लगे वूथ पर नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। पोलियो वूथ का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी व एक गूंज संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने फीता काटने के बाद शुरुआत संजय नगर के नन्हे मुन्ने बच्चों को दवा पिलाकर की।

बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाते समाजसेवी बंटी ठाकुर

इस मौके पर समाजसेवी व भाजपा नेता बंटी ठाकुर ने इस अभियान का महत्व सभी को बताया और कहा इस अभियान में सभी स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें। इस अवसर पर एएनएम आनंदी पटेल एवं आशा मौजूद रही।