जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली।इन दिनों सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ युवकों का वीडियो व फोटो आए दिन देखने को मिलता है। अपनी दबंगई दिखाने के लिए युवक आए दिन तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। पुलिस भी ऐसे युवकों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। ऐसा ही एक फोटो थाना बारादरी क्षेत्र का वायरल हो रहा है। जहां पर एक युवक ने अपना फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया सूत्रों की माने तो तमंचे के साथ फोटो में दिख रहा युवक शाहदाब निवासी जोगी नवादा बताया जा रहा है।