बरेली। निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशियों के पक्ष में रैली व जनसंपर्क के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के बरेली आगमन की खबर मिलते ही नगर निगम की टीम सक्रिय हो गई है। शनिवार को अतिक्रमण अभियान टीम ने दिन निकलते ही सीएम के गुजरने वाले रूट से अतिक्रमण हटवाया।

नगर निगम की टीम ने शनिवार को पुलिस लाइन से चौकी चौराहा होते हुए गांधी उद्यान, श्यामगंज ओवरब्रिज, ईट पजाया और डेलापीर, बड़ी मंडी होते हुए हवाई अड्डा तक रोड किनारे खड़े ठेलों के अलावा दीवारों पर चिपके होल्डिंग व पोस्टर हटवाए। मुख्‍यमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहता है।

आज नगर निगम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस लाइन से चौकी चौराहा होते हुए गांधी उद्यान, शहामतगंज ओवरब्रिज, ईट पजाया, डेलापीर और बड़ी मण्डी होते हुए हवाई अड्डा तक अतिक्रमण हटाने एवं विज्ञापन हटाने का अभियान चलाया। बता दें यह अभियान सुबह 10 बजे से शुरू कर दिया गया जो देर शाम तक चलाया जाएगा।