बरेली। ईवीएम मशीन में वटन दबाने में हो रही दिक्कत को लेकर पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि ईवीएम मशीन में खराबी के चलते गलत बटन दब रहा है। प्रेक्षक जिला अधिकारी व एसएसपी के सामने जमकर हंगामा हुआ। प्रशासन ने हंगामे के बाद तत्काल ईवीएम बदलवा दी। प्रेक्षक संयुक्ता समद्दार ने घूम घूम कर चेक कराई ईवीएम मशीन लापरवाही पर एडीएम ई की लगाई फटकार। जाँच के बाद ईवीएम मशीन पोलिंग पार्टियों देने के दिये निर्देश बारादरी थाना क्षेत्र के बरेली कॉलेज से हो रही पोलिंग पार्टी रवाना। निर्दलीय सपा समर्थक प्रत्याशी डॉक्टर आईएस तोमर ने बताया कि ईवीएम मशीन में कमल का बटन एक बार में दब रहा है। बाकी बटन कई बार दबाने पर दब रहे है। इस बात को लेकर विरोध किया है और अधिकारियों से शिकायत की है।
0 Comments