बरेली। शनिवार को भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉ. उमेश गौतम ने सिठौरा में पार्षद प्रत्याशी चंद्रपाल आर्य, शांति बिहार में प्रत्याशी श्याम सिंह, मढ़ीनाथ में प्रत्याशी चित्रा मिश्रा, और नेकपुर में रितिका किशोर के साथ में मतदाताओं से घर-घर जाकर वोट मांगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पांच साल में शहर में उन्होंने अनगिनत काम कराए हैं। जनता उन कामों को भलीभांति जानती है। प्रदेश के पांच स्मार्ट शहरों में बरेली ने 5 वां स्थान हासिल किया। इस बार मतदाताओं ने मौका दिया तो बरेली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाया जाएगा। दोपहर बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला माधवराव सिंधिया स्कूल पहुंचा। यहां सुरेश शर्मा नगर में पार्षद प्रत्याशी शारदा गुप्ता, हरूनगला में प्रत्याशी गौरी पटेल, बानखाना में सुशील कुमार गब्बर, चौधरी मोहल्ला में चंद्रप्रकाश गुप्ता, की अगुवाई में डोर टू डोर संपर्क कर मतदाताओं से कमल निशान दबाकर भाजपा को सफल बनाने की अपील की गई। वार्ड 11 कटरा चांद खां में पार्षद अजय रत्नाकर, सीबीगंज में मनोज थपलियाल, राजा सेठी, ज्ञान प्रकाश लोधी, सुमित बाल्मीकि, मुकेश बाल्मीकि समेत तमाम भाजपा नेता जनसंपर्क में शामिल थे। फाइक् इन्क्लेव के जनसंपर्क में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य तनवीर रिजवी, लवली रिजवी, राजेंद्र नगर में सतीश कातिब मम्मा की अगुवाई में जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क में पार्टी के दिग्गज नेताओं के अलावा महिला और अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों ने डोर टू डोर जनसंपर्क करके नगर निगम में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाने की अपील मतदाताओं से की है।

0 Comments