बरेली। आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम मन की बात जोकि काफी लोकप्रिय कार्यक्रम हो चुका है जिसके माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से संवाद करते हैं इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 को किया गया कार्यक्रम 52 भाषाओं एवं बोलियों में जिनमें 11 विदेशी भाषाएं शामिल है प्रसारित होता है इस कार्यक्रम को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी प्रधानमंत्री के साथ हिस्सा लिया और जनता के पत्रों का उत्तर दिया मन की बात कार्यक्रम का 100 एपिसोड पूरे होने जा रहे हैं जिसको लेकर शनिवार को बरेली के भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा से सांसद संतोष गंगवार, कैंट विधायक संजीव कुमार अग्रवाल और मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम ने इसकी सराहना की। सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आज 100 वां एपिसोड जारी होगा। सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि शायद ही कोई ऐसा नेता होगा जिसने आम जनता को इस तरह से संबोधित किया होगा। उन्होंने कहा कि यह सबसे अलग तरीका है और हम ऐसा महसूस करते हैं कि वह हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं। उनका की बहार आम आदमी से जुड़ी हुई बातें करते हैं जो उन से ताल्लुक रखती हैं। लोगों का मानना है 100 वें एपिसोड में वह उन बातों को रखेंगे जो लोगों के जीवन से वास्ता रखती होंगी। उन्होंने कहा कि हम वास्तव में बड़ी उत्सुकता के साथ उनके इस संबोधन को सुनना भी चाहते हैं और अपने जीवन में उतारना भी चाहते हैं। उन्हीं के साथ मिल बैठकर हम काम करना चाहते हैं। इस दौरान सांसद संतोष गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर उम्मीदवार डॉ उमेश गौतम, राजकुमार अग्रवाल, डॉ केएम अरोड़ा, अमरीश कठेरिया सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।