बरेली। कांग्रेस से मेयर पद के उम्मीदवार डॉक्टर केबी त्रिपाठी ने बीते दिनों से अपना जनसंपर्क को तेज कर दिया है। डॉक्टर केबी त्रिपाठी उर्फ गुरुजी के नाम से पहचाने जाने वाले कांग्रेस के उम्मीदवार ने शनिवार को शहर के बड़ा बाजार, आलमगिरीगंज और कुतुबखाना आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। क्षेत्र के व्यापारियों ने भी उनके पक्ष में मतदान करने का वादा किया है।
शनिवार को बरेली की शहर विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी राफिया शबनम ने डॉक्टर केबी त्रिपाठी से मिलकर उन्हें अपना समर्थन दिया है। आपको बता दे कि राफिया शबनम ने भीम आर्मी से शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। अब उन्होंने कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है। और कांग्रेस के उम्मीदवार डॉक्टर केबी त्रिपाठी उर्फ गुरुजी के लिए मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की है।

0 Comments