- राधे श्याम इन्क्लेव में मिला डॉ. तोमर को समर्थन

- बटलर में भी व्यापारियों ने कही डॉ. तोमर को वोट देने की बात

बरेली। निर्दलीय मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने शनिवार सुबह से अपना जनसंर्पक शुरू कर दिया। डॉक्टर आईएस तोमर ने सबसे पहले अपना जनसंपर्क राधे श्याम इन्क्लेव से शुरू किया। जैसे ही डॉ. आईएस तोमर राधे श्याम इन्क्लेव पहुंचे तो वहां के निवासियों ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। डॉक्टर आईएस तोमर के स्वागत करने वालों में अशोक ठाकुर, घीसू खां, इंजीनियर दिनेश शर्मा, पंकज वत्रा, डॉक्टर आरके सिंह, विष्णु दत्त तिवारी, अशोक सूरी, चौधरी जयवीर सिंह, गनपत बागला रहे। सभी ने डॉक्टर तोमर को मेयर चुनाव में अपना समर्थन देने के साथ अपनी शुभकामनाएं दी।


वही सपा के दिग्गज नेताओं ने बटलर प्लाजा, आईएमसी प्लाजा के साथ अन्य कई जगहों पर डॉक्टर तोमर के लिए जनसंपर्क करके वोट मांगे। 

जनसपंर्क के दौरान सांसद वीरपाल यादव, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, शमीम सुल्तानी, शुभलेश यादव, कदीर अहमद, ज़फर बेग, संजीव यादव, योगेश यादव, शिवप्रताप आदेश यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

डॉ. तोमर के कार्यालय पर हुआ हवन का आयोजन

शनिवार को रामपुर गार्डन स्थित डॉक्टर तोमर के कार्यालय पर एक हवन का आयोजन किया गया। हवन में डॉक्टर तोमर ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से पूजा की और मेयर चुनाव में अपनी सफलता के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। हवन में शामिल होने के पूर्व सांसद वीरपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ हवन कार्यक्रम में पहुंचे। वीरपाल ने भी हवन में आहुति देकर डॉक्टर तोमर की सफलता की कामना की।